Translate

Thursday, 24 November 2016

अनुवाद अभ्‍यास-माला / Translation Excercise Series - 14



अनुवाद अभ्‍यास-माला - 14

Born on 3 April 1943 in Nirmali village in Bhagalpur (now Supaul) district of Bihar, Shri Rameshwar Prem began his literary career writing poetry and short fiction. He obtained a Master’s degree in Hindi at Bihar University in 1965 and moved to Delhi in 1969, working at the Central Hindi Directorate of the erstwhile Ministry of Education, Government of India. He was later employed in the Central Translation Bureau of the Ministry of Home Affairs, retiring as Assistant Director in 2003.

श्री रामेश्‍वर प्रेम का जन्म 3 अप्रैल 1943 को बिहार के भागलपुर (अब सुपोल) जिले के निर्मली गाँव में हुआ था। श्री प्रेम ने अपने साहित्यिक करियर की शुरूआत कविता तथा लघु उपन्यास से की थी। उन्होंने 1965 में बिहार विश्‍वविद्यालय से हिंदी में मास्टर डिग्री प्राप्त की थी और 1969 में दिल्ली आ गए थे। उन्होंने पूर्वकाल में शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय हिंदी निदेशालय में कार्य किया। वे बाद में गृह मंत्रालय के केंद्रीय अनुवाद ब्यूरो में नियुक्त हुए और 2003 में सहायक निदेशक के रूप में सेवानिवृत्त हुए।

टिप्‍पणी: उपर्युक्‍त अनुवाद के संबंध में सुझाव/सुधार/संशोधन/टिप्‍पणी आदि आमंत्रित हैं।

Monday, 21 November 2016

अनुवाद अभ्‍यास-माला / Translation Excercise Series - 13



अनुवाद अभ्‍यास-माला - 13

Shri Elkunchwar is a recipient of the Homi Bhabha Fellowship (1976-78), the Sangeet Natak Akademi Award for playwriting (1989), the Sahitya Akademi Award (2002), the Saraswati Samman (2003), the Brittingham Fellowship of the University of Wisconsin, U.S.A. (2005), and the Janasthan Puraskar (2011). For his contribution to Indian theatre, Shri Mahesh Elkunchwar is elected Fellow of Sangeet Natak Akademi.

श्री ऐलकुंछवर ने होमी भाभा फैलोशिप (1976-78), नाटक-लेखन के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार (1989), साहित्य अकादमी पुरस्कार (2002), सरस्वती सम्मान (2003), संयुक्त राज्य अमेरिका के विसकोनसिन विश्‍वविद्यालय की ब्रिटिनघम फैलोशिप (2005), और जनास्थान पुरस्कार (2011) प्राप्त किए हैं। भारतीय नाटक जगत में उनके योगदान के लिए, श्री महेश ऐलकुंछवर को संगीत नाटक अकादमी का फैलो चुना गया है।

टिप्‍पणी: उपर्युक्‍त अनुवाद के संबंध में सुझाव/सुधार/संशोधन/टिप्‍पणी आदि आमंत्रित हैं।

Sunday, 20 November 2016

अनुवाद अभ्‍यास-माला / Translation Excercise Series - 12



अनुवाद अभ्‍यास-माला - 12

Born on 9 October 1939 in the village of Parwa in Yavatmal district of Maharashtra, Shri Mahesh Elkunchwar is recognized as a leading figure in Indian drama. He is based in Nagpur, where he took his Master’s degree in English (1963), and where he has taught at the Dharampeth Arts, Commerce and M P Deo Memorial Science College for almost forty years (1963-2000). He has been guest faculty at the National School of Drama, New Delhi, intermittently over these years, and has taught writing screenplay at the Film and Television Institute of India in Pune (2000-01).

श्री महेश ऐलकुंछवर का जन्म 9 अक्तूबर 1939 को महाराष्‍ट्र के यवतमाल जिले के परवा गाँव में हुआ था। श्री ऐलकुंछवर की भारतीय नाटक जगत में एक अग्रणी व्यक्ति के रूप में पहचान है। वह नागपुर में रह रहे हैं, जहां उन्होंने अंग्रेज़ी में मास्टर डिग्री (1963) प्राप्त की है, और जहां उन्होंने धरमपेठ कला, वाणिज्य और एम.पी. देव मेमोरियल विज्ञान महाविद्यालय में लगभग चालीस वर्षों (1963-2000) तक शिक्षा प्रदान की हुई है। इन वर्षों में उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा, नई दिल्ली में अतिथि-संकाय में रहते हुए पुणे के भारतीय फ़िल्म एवं टेलीविज़न संस्थान में पटकथा लेखन की शिक्षा (2000-01) प्रदान की हुई है।

टिप्‍पणी: उपर्युक्‍त अनुवाद के संबंध में सुझाव/सुधार/संशोधन/टिप्‍पणी आदि आमंत्रित हैं।

Saturday, 19 November 2016

अनुवाद अभ्‍यास-माला / Translation Excercise Series - 11



अनुवाद अभ्‍यास-माला – 11

School of Business Studies
Department of Business and Financial Studies
Department of Human Resource Management & Organisational Behaviour
Department of Production and Operational Management
Department of Management Studies
Department of Marketing and Supply Chain Management
Department of tourism and Travel Management
Department of Hotel & Hospitality Management
Department of Event, Trade & Exhibition Management

व्यापार अध्ययन स्कूल
व्यापार तथा वित्तीय अध्ययन विभाग
मानव संसाधन प्रबन्धन एवं संगठनात्मक व्यवहार विभाग
उत्पादन तथा परिचालन-संबंधी प्रबन्धन विभाग
प्रबन्धन अध्ययन विभाग
विपणन तथा आपूर्ति श्रृंखला प्रबन्धन विभाग
पर्यटन तथा यात्रा प्रबन्धन विभाग
होटल तथा आतिथ्य प्रबन्धन विभाग
कार्यक्रम, व्यापार तथा प्रदर्शनी प्रबन्धन विभाग


टिप्‍पणी: उपर्युक्‍त अनुवाद के संबंध में सुझाव/सुधार/संशोधन/टिप्‍पणी आदि आमंत्रित हैं।