Translate

Wednesday 19 October 2016

गहरी और अच्‍छी नींद के व्‍यावहारिक उपाय



गहरी और अच्‍छी नींद के व्‍यावहारिक उपाय

1.      सूर्यास्‍त से पहले भोजन करें। यदि ऐसा संभव नहीं हो तो बिस्‍तर पर सोने जाने से कम से कम 2-3 घंटे पहले हल्‍का, काफी हल्‍का भोजन करें।

2.      रात को सोने से ठीक पहले दूध नहीं पीना चाहिए।

3.      रात को सोने से पहले पेशाब करने के बाद ठंडे/सामान्‍य पानी से हाथ-पैर, मुँह और गुप्‍त इन्‍द्रीय को धो लेना चाहिए।

4.      हमेशा बायें (लेफ्ट) करवट सोना चाहिए।

5.      शांत और अंधेरे स्‍थान पर सोने से नींद अच्‍छी आती है।

6.      बिस्‍तर पर लेटकर किसी व्‍यक्ति से अपने सिर के बालों पर धीरे-धीरे कंघी करने से नींद गहरी और अच्‍छी आती है।

7.      किसी से कोई किस्‍सा/कहानी सुनते हुए सोना।

8.      किताब पढ़ते हुए या म्‍यूजिक सुनते हुए सोने का प्रयास किया जा सकता है।

9.      यदि आवश्‍यक हो तो सोने के लिए जाने से पहले अपने शरीर को कोई एक्‍सरसाइज आदि करते हुए थका लें।

10. बिस्‍तर पर लेटने के बाद लम्‍बी-लम्‍बी सांस लेने और छोड़ने से भी लाभ होता है।

11. सोने से पहले 5-10 मिनट अपने दोनों पैर/पांव गुनगुने पानी में रखने से भी अच्‍छी नींद आती है।

12. सोते समय सिर को (तकिये) पर ऊंचा और बाकी धड़ को नीचे रखें।

No comments:

Post a Comment